देश के नए राष्ट्रपति के उम्मीदवार एनडीए के तरफ से द्रोपति मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। इस उपलक्ष में द्रोपति मुर्मू के साथ नरेंद्र मोदी और एनडीए के दिग्गज नेता भी उनके साथ थे ।जबकि विपक्ष यानी यूपीए के तरफ से राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा हैं। जिन्होंने अभी तक अपना नामांकन पर्चा पर्चा नहीं भरा है।
द्रोपति मुर्मू को एनडीए के तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित करते ही यह लगभग तय हो गया है, कि हमारे देश का अगला राष्ट्रपति आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाली द्रोपति मुर्मू जी होंगी। यह पहली बार होगा कि देश का सबसे सर्वोच्च पद एक आदिवासी जनजाति से ताल्लुक रखने वाली महिला विराजमान होगी।