केंद्रीय मौसम विभाग रांची केंद्र द्वारा राज्य में 22 से लेकर 24 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। झारखंड में मानसून की अच्छी शुरुआत देखी जा रही है। धनबाद जिले में भी सोमवार से लेकर आज तक लगातार प्रतिदिन बारिश हो रही है। राज में कहीं-कहीं पर वारिस के साथ ठनका गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। जिससे झारखंड वासियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। धनबाद में मानसून का असर दिख रहा है , तापमान 36 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग, रांची, भारी बारिश और ठनका से बचने के लिए उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे जान माल की क्षति कम से कम हो सके।